फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 170 रुपये टूटकर 78130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1850 रुपये लुढ़की

Fri, 20 Dec 2024 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Dec 2024 06:14 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और इसकी कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 1,850 रुपये गिरकर 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और इसकी कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु गुरुवार को 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 1,850 रुपये गिरकर 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170 रुपए घटकर 77,730 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पहले इसका भाव 77,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पीली धातु की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से सुस्त मांग को बताया। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में शुक्रवार को फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 50 रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत बढ़कर 75,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेक्स पर 2,600 डॉलर के स्तर पर सोने में मामूली खरीदारी देखी गई, साथ ही घरेलू एमसीएक्स बाजार में 75,500 रुपये के स्तर ने अस्थायी समर्थन के रूप में काम किया। ब्याज दर चक्र के आसपास की अनिश्चितताओं के कारण गति अस्थिर बनी हुई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, "हालांकि फेड ने दरें कम रखने का निर्णय लिया है, लेकिन उसके अनुमानों में भविष्य में दरों में कम कटौती का संकेत दिया गया है, जिसके कारण पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।"

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा अनुबंध 647 रुपये या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.10 डॉलर बढ़कर 2,621.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "बाजार के खिलाड़ी आज आने वाले मुख्य व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर नजर रखेंगे और यदि वास्तविक आंकड़े अनुमान से अधिक आए तो कीमती धातुओं के शेयरों में अधिक बिकवाली देखी जाएगी।" विदेशी बाजार में चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29.29 प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed