फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 50 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 300 रुपये चढ़कर 91300 पर पहुंची

Wed, 03 Jul 2024 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) का स्पॉट प्राइस पिछले सत्र की क्लोजिंग की तुलना में 50 रुपये की बढ़त के साथ  72,550 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 300 रुपये की बढ़त के साथ 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को 50 रुपये की बढ़त के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी पुष्टि की। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था। 

विज्ञापन


इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 300 रुपये की बढ़त के साथ 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र के बाद चांदी 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) का स्पॉट प्राइस पिछले सत्र की क्लोजिंग की तुलना में 50 रुपये की बढ़त के साथ  72,550 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी के अनुसार बुधवार को सोने में एक दायरे के भीतर कारोबार होता दिखा। निवेशक अपना रुख तय करने के लिए अमेरिका के वृहत आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहे हैं। इसमें फेड की ओर से ब्याज दरों में कब कटौती की जाएगी इसका अनुमान लग सकेगा। 

वैश्विक बाजार में कॉमेक्स पर सोने का स्पॉट भाव 2,339 प्रति औंस रहा। इसमें पिछली क्लोजिंग की तुलना में इसमें चार डॉलर की मामूली बढ़त दिखी। वैश्विक बाजार में चांदी 29.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करती दिखी। मोतीलाल ओसवाल के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट कॉमोडिटी रिसर्च मानव मोदी के अनुसार पिछले कुछ सत्रों में स्थिरता के बाद सोने और चांदी कीमतों में तेजी देखी। इस बीच डॉलर इंडेक्स में गिरावट नजर आई। 


निवेशकों ने फेड के चेयरमैन जेरोम पाॅवेल की महंगाई पर की गई टिप्पणी को पचा लिया और अब वे इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से उन्हें ब्याज दरों में कटौती के संबंध में रुझान मिलने की अपेक्षा है। पावेल ने भाषण में हालिया फेड बैठक के अपने अक्रामक रुख को दोहराया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की दर अब भी बहुत कम है और फेड इस साल भी महंगाई दर 2 फीसदी पर पहुंचते हुए नहीं देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed