फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price Today: सोना 62,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर रहा, चांदी 400 रुपये टूटी

Tue, 27 Feb 2024 05:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 27 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 400 रुपए टूटकर 74,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 400 रुपए टूटकर 74,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।"
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का भाव तेजी के साथ 2,034 डॉलर प्रति औंस हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,031 डॉलर प्रति औंस था। गांधी ने कहा, "मिले-जुले वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़त लौटने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। जबकि इस्राइल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम की उम्मीदों ने सुरक्षित आश्रय के रूप में सोने की मांग को कम कर दिया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव तीन डॉलर की तेजी के साथ 2,034 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 22.65 डॉलर प्रति औंस रह गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 22.75 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed