{"_id":"65d753befe842ad8b2012f39","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 50 रुपये फिसला, चांदी में 500 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 50 रुपये फिसला, चांदी में 500 रुपये की गिरावट
Thu, 22 Feb 2024 07:35 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:35 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार तो दिखा।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर भाव 2,027 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। हालांकि, चांदी की कीमत गिरावट के साथ 23 डॉलर प्रति औंस रह गई।"
विज्ञापन
नवीनतम फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद सोने की कीमतों में सुस्त कारोबार होता दिखा। मिनट्स में संकेत दिया गया है कि यूएस फेड लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों को बनाए रखने के लिए तैयार है। गांधी ने कहा कि इसे देखते हुए गुरुवार को पीली धातु की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।
विज्ञापन