{"_id":"65cdfe55d4ad4c7b200f912d","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 80 रुपए फिसला, चांदी 600 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 80 रुपए फिसला, चांदी 600 रुपये मजबूत हुई
Thu, 15 Feb 2024 05:36 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:36 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान चांदी 600 रुपये की तेजी के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 600 रुपये की तेजी के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव दो डॉलर की गिरावट के साथ 1,993 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, चांदी का भाव 22.50 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 21.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने के कारण निवेशकों को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है। इस कारण सोना 2,000 डॉलर के स्तर से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन