फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold imports dip by seven percent from April to November 2019

अप्रैल से नवंबर के दौरान सात फीसदी कम हुआ सोने का आयात

Thu, 02 Jan 2020 03:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Gold imports dip by seven percent from April to November 2019
सोना (फाइल फोटो)

भारत दुनिया में सबसे बड़ा स्वर्ण आयातक है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल - नवंबर अवधि के दौरान देश का सोने का आयात करीब सात फीसदी गिरकर 20.57 अरब डॉलर रह गया है। जबकि वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में यह आंकड़ा 22.16 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन

व्यापार घाटे को कम करने में मिली मदद

सोने के आयात में आई कमी की वजह से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली। बता दें कि 2019-20 के अप्रैल - नवंबर में व्यापार घाटा कम होकर 106.84 अरब डॉलर रह गया था। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में व्यापार घाटा 133.74 अरब डॉलर था। आंकड़ों से पता चला कि सोने के आयात में जुलाई 2019 से ही नकारात्मक वृद्धि है। अक्तूबर में यह करीब पांच फीसदी बढ़कर 1.84 अरब डॉलर और नवंबर में 6.6 फीसदी बढ़कर 2.94 अरब डॉलर रहा। 

विज्ञापन

इतना है देश का सालाना स्वर्ण आयात 

भारत में मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए आयात किया जाता है। देश का सालाना स्वर्ण आयात 800-900 टन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयात शुल्क पर लिया गया था फैसला

बता दें कि व्यापार घाटा और चालू खाते के घाटे पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिए सरकार ने 2019 के बजट के दौरान सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया था।

रत्न एवं आभूषण निर्यात में कमी

अप्रैल - नवंबर अवधि में रत्न एवं आभूषण निर्यात करीब 1.5 फीसदी गिरकर 20.5 अरब डॉलर रहा। मूल्य के आधार पर देश का सोना आयात 2018-19 में करीब तीन फीसदी गिरा है और यह 32.8 अरब डॉलर रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2019-20 की जुलाई - सितंबर अवधि के दौरान चालू खाते का घाटा (कैड) कम होकर 6.3 अरब डॉलर या जीडीपी के 0.9 फीसदी पर रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 19 अरब डॉलर यानी जीडीपी के 2.9 फीसदी पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed