फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold has increased by Rs 6570 per ten grams since January

Gold: जनवरी से अब तक सोना प्रति दस ग्राम 6570 रुपये बढ़ा, निवेशकों के लिए यहां निवेश करना होगा फायदे के सौदा

Sat, 15 Apr 2023 05:34 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 05:34 AM IST
सार

पिछले साल 31 दिसंबर को सोना प्रति दस ग्राम 55,210 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 61,780 रुपये पर बंद हुआ। यानी करीब 12 फीसदी का रिटर्न इस दौरान मिला है।

विज्ञापन
Gold has increased by Rs 6570 per ten grams since January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

इस साल जनवरी से लेकर अब तक सोने और चांदी ने निवेशकों को फायदा देने में सारे साधनों को पीछे छोड़ दिया है। बैंक के एफडी, सरकार की लघु बचत योजना के साथ शेयर बाजार से भी ज्यादा फायदा इसने दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल 31 दिसंबर को सोना प्रति दस ग्राम 55,210 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 61,780 रुपये पर बंद हुआ। यानी करीब 12 फीसदी का रिटर्न इस दौरान मिला है।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक इस साल भारतीय बाजार में सोना प्रति दस ग्राम 6,570 रुपये बढ़ चुका है। हालांकि, पिछले साल 8 नवंबर को यह 51,201 रुपये पर था। इसी दौरान चांदी भी 11 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दी है। यह 31 दिसंबर को 69,698 रुपये प्रति किलो थी जो शुक्रवार को 77,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। यानी जनवरी से अब तक इसमें 7,882 रुपये की तेजी आई है। 8 नवंबर, 2022 को इसका भाव 61,037 रुपये प्रति किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल में रिटर्न
सोने और चांदी का रिटर्न 12 फीसदी तक
लघु बचत योजनाओं पर ब्याज 8.2 फीसदी तक
एफडी पर वर्तमान ब्याज 9 फीसदी तक
शेयर बाजार (सेंसेक्स) में 1% के करीब घाटा
कच्चे तेल में निवेश पर सात फीसदी का घाटा

क्यों बढ़ा सोने और चांदी का भाव
सोना और चांदी सुरक्षित निवेश के लिए जाने जाते हैं। जब भी कोई संकट आता है तब इनकी कीमतें बढ़ जाती हैं। पिछले साल रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद से इनकी कीमतों में तेजी आनी शुरू हुई थी। जैसे ही युद्ध कमजोर हुआ, अमेरिका और स्विटजरलैंड में बैंकिंग संकट व मंदी की आहट ने फिर से इनकी मांग बढ़ा दी। केंद्रीय बैंकों की लगातार ब्याज दरों में वृद्धि और महंगाई की ऊंची दर ने भी सोने की कीमतें बढ़ाने में मदद की।

आगे क्या होगा
विश्लेषकों का मानना है कि इस पूरे साल ब्याज दरों में वृद्धि, मंदी की आशंका और उच्च महंगाई का रुझान बना रहेगा। ऐसे में सोना और चांदी की कीमतें आगे भी तेजी में ही रहेंगी। इस साल के अंत तक सोना 65,000 रुपये तक और चांदी 85,000 रुपये तक जा सकती है। दोनों धातुएं फायदा के लिहाज से बाजार, एफडी और अन्य साधनों को पीछे छोड़ सकती हैं।

 पहली बार सोना 61,700 व चांदी 77,500 के पार
सोना और चांदी में तेजी का रुझान कायम है। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाने के बाद शुक्रवार को दोनों ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। सोना 480 रुपये बढ़कर पहली बार 61,780 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 410 रुपये बढ़कर पहली बार 77,580 रुपये पर बंद हुई।

 इससे पहले सोना बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को 61,280 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि चांदी भी तेजी के साथ पहली बार 77,000 के पार बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में सोना 2,041 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 25.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इससे एशियाई बाजारों में दोनों बहुमूल्य धातुएं तेजी में रहीं। कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड प्राइस 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं।


बैंकिंग संकट से इस साल के अंत तक आर्थिक मंदी आने की आशंका है, जिसका असर अगले दो साल पर पड़ सकता है। मौद्रिक नीति पर अमेरिका के केंद्रीय बैंक के नरम रुख से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। -नृपेंद्र यादव, वरिष्ठ शोध विश्लेषक, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed