फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold falls by 475 per 10 gram

सोने-चांदी के दामों में आया जबरदस्त उछाल

Tue, 27 Dec 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
Gold falls by 475 per 10 gram
- फोटो : डेमो

विदेशों में सोने की कीमतें बढ़ने और स्थानीय ज्वेलरों द्वारा ताजा खरीद से मंगलवार को सोने के भाव में 475 रुपये की तेजी आई और यह 28,025 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


वहीं औद्योगिक इकाइयों की ओर से बढ़ी लिवाली के चलते चांदी भी 550 रुपये मजबूत होकर 39,150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

वैश्विक तौर पर सिंगापुर में सोना 0.94 फीसदी बढ़कर 1,138.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.83 फीसदी बढ़कर 15.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। सोने की 8 ग्राम गिन्नी का मूल्य भी 100 रुपये तेज होकर 24,000 रुपये प्रति गिन्नी हो गया।

विज्ञापन

सर्राफा दुकानों के वीडियो फुटेज खंगाल रहा आयकर

Gold falls by 475 per 10 gram
नोटबंदी के बाद पुराने नोट से जमकर सोने व चांदी की खरीद-फरोख्त करने वालों  के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब सर्राफा दुकानों के वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं गत 8 नवंबर की रात के बाद से की गई बिक्री की बिलिंग की भी सघन पड़ताल की जा रही है।

सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई के अंदेशे के बीच फिलहाल सर्राफा बाजार की रौनक खत्म हो गई है। बिक्री का आलम यह है कि इक्का-दुक्का खरीददार ही सर्राफा बाजार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed