{"_id":"57f51ba94f1c1baf2726f6ff","slug":"gold-falls-730-silver-falls-1750-per-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सोना-चांदी के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानें नई कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
खुशखबरी: सोना-चांदी के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानें नई कीमत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
gold coin
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की अटकलों के बीच विदेशों में कमजोरी के रुख के चलते बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। सोने के दामों में आई गिरावट इस साल की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 730 रुपये लुढ़ककर 30,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी भी 1,750 रुपये की गिरावट के साथ 44,000 रुपये के स्तर से फिसलकर 43,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के बीच फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दर में वृद्धि कर सकता है, जिससे डॉलर मजबूत होता चला गया और बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में मंगलवार के कारोबार में सोना 3.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,268.40 डॉलर और चांदी 5.38 फीसदी की गिरावट के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। 18 जुलाई के बाद का यह न्यूनतम स्तर है।