फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold ETF withdrawal of rs 141 crore in november after inveting for seven months

सात महीने तक निवेश प्रवाह के बाद नवंबर में स्वर्ण ETF से निवेशकों ने की 141 करोड़ की निकासी

Thu, 10 Dec 2020 11:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 10 Dec 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Gold ETF withdrawal of rs 141 crore in november after inveting for seven months
ईटीएफ निवेश - फोटो : pixabay

लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडिड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


किस महीने कितनी हुई निकासी?
स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। मासिक आधार पर यदि देखा जाए तो जनवरी 2020 में निवेशकों ने स्वर्ण ईटीएफ में शुद्ध रूप से 202 करोड़ रुपये का निवेश किया। उसके बाद फरवरी में यह राशि उछलकर 1,483 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लेकिन इसके बाद मार्च में इसमें मुनाफा वसूली देखी गई और 195 करोड़ रुपये की निकासी हुई। अप्रैल 2020 से एक बार फिर निवेश प्रवाह शुरू हुआ और माह के दौरान 731 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसके बाद मई में 815 करोड़ रुपये, जून में 494 करोड़ रुपये, जुलाई में 921 करोड़ रुपये, अगस्त में 908 करोड़ रुपये, सितंबर में 597 करोड़ रुपये, अक्तूबर में 384 करोड़ रुपये और अंत में पिछले माह नवंबर में स्वर्ण ईटीएफ से शुद्ध रूप से 141 करोड़ रुपये की निकासी की गई। 
विज्ञापन


उच्च स्तर से नीचे आए सोने के दाम
मॉर्निंगस्टार इंडिया में सहायक शोध निदेशक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा करीब पूरे साल बिना किसी बाधा के लगातार बढ़ते जाने के बाद हाल के दिनों में सोने के दाम इसके सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे आए हैं। उन्होंने कहा कि, 'इसके साथ ही कोविड-19 टीके को लेकर सकारात्मक समाचारों के आने, अर्थव्यवस्थाओं के सामान्य स्थिति के तरफ जाने और इक्विटी बाजारों का कामकाज तेज होने से आने वाले दिनों में सोने के दाम को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों के लिए मुनाफा वसूली का बेहतर समय
इस स्थिति को देखते हुए और सोने के मौजूदा मूल्य स्तर को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को मुनाफा वसूली का यह बेहतर समय लगता है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed