{"_id":"6455a4e80e01caf80c09e283","slug":"gold-consumption-declines-due-to-higher-prices-demand-down-17-percent-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold: ऊंची कीमतों से सोने की खपत में गिरावट, मांग 17 फीसदी घटी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold: ऊंची कीमतों से सोने की खपत में गिरावट, मांग 17 फीसदी घटी
Sat, 06 May 2023 06:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 May 2023 06:22 AM IST
सार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, एक साल पहले इसी अवधि में यह 135.5 टन रही थी। काउंसिल ने कहा कि इस पूरे साल मांग में गिरावट रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीमतों में उतार-चढ़ाव से खपत पर असर और ज्यादा भाव के चलते जनवरी से मार्च तिमाही में सोने की मांग 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रह गई है।
विज्ञापन
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, एक साल पहले इसी अवधि में यह 135.5 टन रही थी। काउंसिल ने कहा कि इस पूरे साल मांग में गिरावट रहने के आसार हैं।
काउंसिल के अनुसार, ऊंची कीमतों से सोने के गहनों की मांग ज्यादा प्रभावित हुई है। यह एक साल पहले 94.2 टन के मुकाबले घटकर 78 टन रह गई है। सोने की कीमतों में वृद्धि व शुभ दिनों के काफी कम होने और आगे कीमतों में गिरावट की उम्मीद में लोगों ने शायद सोना खरीदने की योजना को टाल दिया।
विज्ञापन
सोने के निवेश की मांग पहली तिमाही में 8% घटकर 17,200 करोड़ रुपये रही है जो एक साल पहले 18,750 करोड़ रुपये थी। रिसाइकल सोने की मांग 25 फीसदी बढ़कर 34.8 टन रही जो एक साल पहले 27.8 टन रही थी।
विज्ञापन