{"_id":"645eceff15ab0614ab06b186","slug":"gold-and-silver-prices-declined-on-weakness-in-precious-metals-in-global-markets-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold and Silver Price: सोना 710 रुपये टूटकर 61000 से नीचे, चांदी 2,690 रुपये सस्ती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold and Silver Price: सोना 710 रुपये टूटकर 61000 से नीचे, चांदी 2,690 रुपये सस्ती
Sat, 13 May 2023 05:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 05:13 AM IST
सार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर पीली धातु गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। इससे दिल्ली सराफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत में 710 रुपये की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में नरमी से शुक्रवार को घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 61,000 और चांदी 74,000 के स्तर से नीचे पहुंच गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 710 रुपये सस्ता होकर 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी की कीमत 2,690 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 73,445 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर पीली धातु गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। इससे दिल्ली सराफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत में 710 रुपये की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 2,009 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस पर के भाव पर कारोबार कर रही थी।
सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर पर बंद
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद शुक्रवार को सेंसेक्स पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से घरेलू बाजार को समर्थन मिला और सेंसेक्स 123.38 अंक चढ़कर 62,027.90 पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का 12 दिसंबर, 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। निफ्टी 17.80 अंक की बढ़त के साथ 18,314.80 पर बंद हुआ। बाजार की शुरुआत कमजोर रही। दोपहर बाद बैंकिंग-वाहन कंपनियों में खरीदारी से सेंसेक्स में तेजी आई। 30 में 18 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए।