फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold and silver price fall on Tuesday after seven days of boom

सात दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट

Tue, 28 Jul 2020 08:54 PM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver price fall on Tuesday after seven days of boom
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोने की कीमतों में पिछले सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद पहली गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली में सोना 187 रुपये की टूट के साथ 52,846 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि सोमवार को सोना 53,033 रुपये पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


मंगलवार को चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई और 1,933 रुपये की टूट के साथ 64,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि सोमवार को इसका भाव 66,230 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सात दिनों की तेजी के बाद सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने में तकनीकी सुधार आया और इसकी कीमत में 187 रुपये की गिरावट आई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव हानि के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘डॉलर में सुधार के कारण सोने में मुनाफावसूली देखी गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed