फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold amnesty scheme not being launched by government says sources

सोने को लेकर सरकार नहीं ला रही है कोई आम माफी योजना: सूत्र

Thu, 31 Oct 2019 09:52 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 31 Oct 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Gold amnesty scheme not being launched by government says sources

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, सरकार कालेधन को पीली धातु यानी सोना खरीदने में इस्तेमाल करने वालों के लिए जल्द ही आम माफी योजना ( Gold Amnesty Scheme ) का एलान कर सकती है। हालांकि इस संदर्भ में सूत्रों ने कहा है कि सरकार आम माफी योजना पर काम नहीं कर रही है। सरकार की गोल्ड एमनेस्टी स्कीम लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन

 

खबरों के अनुसार, नई आम माफी योजना से सोने के जमाखोरों को कालेधन के निवेश से किए गए को वैध बनाने का मौका मिलना था। इसके लिए उन्हें अपने पास मौजूद सोने का खुलासा करना था और कर का भुगतान करना था। भारत में सोने को निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। भले ही सरकार ने इस योजना के लिए कर की दर तय नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिए थे कि यह दर लगभग 30 फीसदी और शिक्षा उपकर के साथ प्रभावी दर लगभग 33 फीसदी हो सकती है। इस नई योजना को लाखों करोड़ रुपये के कालेधन के खुलासे के लिए एक और प्रयास के तौर पर देखा जा रहा था, जो अघोषित सोने के रूप में व्यवस्था में बना हुआ था। अब सूत्रों के अनुसार, सरकार की ऐसी कोई स्कीम लॉन्च करने की योजना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावी कार्यान्वयन मुश्किल

एक विश्लेषक ने कहा, ‘योजना का विचार अच्छा है, लेकिन इसका प्रभावी कार्यान्वयन खासा मुश्किल है। लोग लंबे समय से सोना जमा करते आ रहे हैं और कई अवसरों पर पीली धातु विरासत में मिलती है और इसका लेनदेन का कोई ब्योरा नहीं होता है। साथ ही लोगों के लिए सोना घोषित करना खासा मुश्किल होगा, जब उन्हें मूल्य का एक तिहाई कर के रूप में चुकाना होगा।’

उद्योग ने पूर्व में भी योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्वर्ण आम माफी योजना के लिए एक नए मॉडल को लाने का सुझाव दिया था, क्योंकि संपत्ति के मूल्य पर अग्रिम कर के भुगतान की व्यवस्था से इसका फायदा उठाने के लिए कम ही लोग आगे आएंगे। खबरों के मुताबिक पिछली आयकर आम माफी योजना की तरह इस स्वर्ण आम माफी योजना के एक सीमित अवधि के लिए खुलने का अनुमान है। यह योजना एक व्यापक स्वर्ण नीति का हिस्सा हो सकती है, जिस पर दो साल पहले नीति आयोग के सुझावों पर काम शुरू हुआ था।

भारत में 30 हजार टन तक जमा है सोना

ऐसा अनुमान है कि भारतीयों के पास लगभग 20 हजार टन सोना जमा होगा। हालांकि, अघोषित आयात, विरासत में मिले सोने आदि को जोड़ लें तो भारत में 25,000-30,000 टन सोने का वास्तविक भंडार होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed