{"_id":"5d56cb908ebc3e89762f3b5a","slug":"go-air-neo-320-has-big-security-lapse-does-not-have-navigation-chart","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो एयर के विमान में बड़ी सुरक्षा चूक, नहीं था नेविगेशन चार्ट, करनी पड़ी वापसी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
गो एयर के विमान में बड़ी सुरक्षा चूक, नहीं था नेविगेशन चार्ट, करनी पड़ी वापसी
Fri, 16 Aug 2019 08:58 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाले गो-एयर के विमान को उस वक्त वापस लौटना पड़ा जब चालक दल ने पाया कि उनके पास जरूरी उपगमन (एप्रोच) और नेविगेशन चार्ट नहीं हैं। एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक विमान ने बाद में 146 यात्रियों के साथ बैंकॉक के लिये उड़ान भरी।
विज्ञापन
एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, “दिल्ली-बैंकॉक गोएयर उड़ान जी8-37 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा, क्योंकि चालक दल ने पाया कि विमान की उड़ान से पहले उसमें जरूरी उपगमन और नेविगेशन चार्ट नहीं रखा गया है।”
विज्ञापन
यह ए320 नियो विमान था। विमानों में यह चार्ट हवाई अड्डों पर नौवहन के उद्देश्य से होते हैं। गोएयर ने कहा कि हाल ही में इस विमान की आपूर्ति की गई थी और आम तौर पर यह घरेलू मार्गों पर सेवा के लिये ही संचालित होता था।
विज्ञापन