फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   go air cancels 18 flights due to weather, agitation and planes issues

गो एयर पर पड़ी खराब मौसम और विरोध प्रदर्शन की दोहरी मार, रद्द कीं 18 घरेलू उड़ानें

Mon, 23 Dec 2019 02:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 23 Dec 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
go air cancels 18 flights due to weather, agitation and planes issues

विमानों और कॉकपिट कर्मियों की कमी के अलावा देश भर में नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के चलते बजट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने 18 घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता और पटना की उड़ानें शामिल हैं।

विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया कि एयरलाइन के ए320 नियो विमानों के इंजिन में गड़बड़ी समेत अन्य दिक्कतों के चलते कई विमानों का परिचालन नहीं हो पा रहा है जिससे विमानों की कमी हो रही है।

विज्ञापन

इन शहरों से रद्द हुई उड़ानें

गो एयर ने मुंबई, गोवा, बंगलूरू, दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, पटना, इंदौर और कोलकाता से सोमवार को 18 उड़ानें रद्द कर दीं। विमानों की कमी और कर्मियों की कमी के चलते एयरलाइन को यह फैसला लेना पड़ा।गो एयर के प्रवक्ता ने बताया, खराब मौसम, कम दृश्यता और देश के कुछ हिस्सों में सीएए के विरोध में चल रहे प्रदर्शन से गो एयर नेटवर्क की कई उड़ानें प्रभावित हुई। कर्मियों की उड़ान की समय सीमा संबंधी नियमों के चलते दिक्कत और बढ़ गई है। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक यात्री ने ट्वीट किया, ‘‘गो एयर ने मुझे तड़के एक बजकर 43 मिनट पर संदेश भेजा कि चार बजकर 55 मिनट की निर्धारित मेरी उड़ान रद्द कर दी गई है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे 24 घंटे के भीतर संपर्क करेंगे। तो तब तक मुझे क्या करना चाहिए? हेल्पलाइन पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।’’


प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को रद्द करने की नि:शुल्क सुविधा और फिर से बुकिंग करने के विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed