फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   global trade war will give india better place for trade and manufacturing, says jaitely

वैश्विक व्यापार युद्ध भारत को देगा कारोबार और उत्पादन केंद्र बनने का अवसर: जेटली

Fri, 28 Sep 2018 05:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
global trade war will give india better place for trade and manufacturing, says jaitely

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वैश्विक व्यापार युद्ध से भले ही शुरू में अस्थिरता नजर आए लेकिन धीरे-धीरे इससे भारत को कई नई संभावनाएं मिलेंगी। इससे भारत आगे चलकर बड़ा कारोबारी और उत्पादन केंद्र बन सकता है। वित्त मंत्री ने पीएचडी चैंबर ऑफ  कॉमर्स के वार्षिक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए यह बातें कही। 

विज्ञापन


जेटली ने कारोबारियों से नैतिक तरीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कंपनियों को अपने बकाया करों का भुगतान करना चाहिए क्योंकि दीवालिया कानून (आईबीसी) के लागू होने से रातों रात देश से भागने के रास्ते बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वैश्विक कारोबारी गतिविधियों का भारत पर नकारात्मक असर पड़ा है लेकिन भविष्य में तेज विकास के लिए देश को नए मौके भी मिलेंगे।
विज्ञापन


व्यापार युद्ध से खुले कई बाजार

जेटली ने कहा कि व्यापार युद्ध से शुरुआत में अस्थिरता पैदा हुई लेकिन इससे कई नए बाजार सामने आए हैं। इससे भारत में एक बड़ा कारोबारी और उत्पादन केंद्र बनने के रास्ते खुलेंगे। इसलिए हमें हालात को बहुत नजदीक से देखना होता है। पता नहीं कि चुनौती कब मौका बन जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही मौजूदा युद्ध से भारत में बनने वाली मशीनों, इलेक्ट्रिक उपकरणों, वाहनों एवं कलपुर्जों, रसायन, प्लास्टिक एवं रबर उत्पादों को अमेरिकी बाजार में नई पहचान मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगा कच्चा तेल बहुत बड़ी चुनौती

जेटली ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को भी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बताया क्योंकि कच्चे तेल के लिए भारत लगभग पूरी तरह आयात पर निर्भर है और अपनी जरूरत का लगभग 81 फीसदी आयात करता है। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें बढ़ने से घरेलू स्तर पर ईंधन भी महंगा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले पांच सप्ताह में ब्रेंट क्रूड का दाम 71 डॉलर से बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed