फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global Rich: Elon Musk occupies the first spot in the list of the rich, know Ambani and Adani position

Global Rich: अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर एलन मस्क काबिज, जानें अंबानी और अदाणी कितने नंबर पर पहुंचे

Mon, 14 Aug 2023 08:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 14 Aug 2023 08:03 PM IST
सार

Global Rich: जनवरी 2023 में अदाणी समूह के खिलाफा हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी उसके बाद से मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 96.4 अरब डॉलर है और से दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11 नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
Global Rich: Elon Musk occupies the first spot in the list of the rich, know Ambani and Adani position
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत के मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। लंबे समय के बाद अमीरों की ग्लोबल लिस्ट में मुकेश अंबानी का स्थान सुधरा है। एक ही दिन में उनकी संपत्ति में 22.3 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। लिस्ट में पहले स्थान पर 224 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मुखिया एलन मस्क काबिज हैं।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 96.4 अरब डॉलर

जनवरी 2023 में अदाणी समूह के खिलाफा हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी उसके बाद से मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 96.4 अरब डॉलर है और से दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11 नंबर पर हैं। 

विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में पहले स्थान पर 224 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मुखिया एलन मस्क बने हुए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट और तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस का नाम है। उनकी संपत्ति क्रमशः 191 अरब डॉलर और 163 अरब डॉलर है। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी 63.9 अरब डॉलर के साथ ब्लूमबर्ग की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।

दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

ब्लूमबर्ग रियलटाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 13 स्थान से दो स्थानों की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने फ्रांस और मैक्सिको के अरबपतियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 223 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में रिलायंस समूह के शेयरों के बढ़िया प्रदर्शन के कारण उनकी संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। इस साल की शुरुआत से भारतीय शेयर बाजार में 7.3 फीसदी का उछाल आया है। इस दौरान रिलायंस समूह के शेयर 10 फीसदी तक चढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed