{"_id":"61534c2b8ebc3e097d7e1ccd","slug":"global-fintech-fest-2021-financial-companies-should-not-compromise-on-data-privacy-sitharaman-appeals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021: वित्तीय कंपनियां डेटा प्राइवेसी से न करें समझौता, सीतारमण ने की अपील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021: वित्तीय कंपनियां डेटा प्राइवेसी से न करें समझौता, सीतारमण ने की अपील
Tue, 28 Sep 2021 10:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:38 PM IST
सार
वित्त मंत्री सीतारण ने बताया कि देश में फिनटेक उद्योग की वृद्धि दर 87 फीसदी है, जबकि इसका वैश्विक औसत 64 फीसदी है। इस साल आठ माहों में छह लाख करोड़ रुपये का डिजिटल लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021' को संबोधित करते हुए कहा कि देश में डिजिटल तरीकों से भुगतान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए डेटा प्राइवेसी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वित्तीय कारोबार से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2021 में जनवरी से अगस्त तक छह लाख करोड़ रुपये के डिजिटल लेनदेन हुए। जबकि 2020 में यह आंकड़ा चार लाख करोड़ रुपये और 2019 में दो लाख करोड़ रुपये ही था। सीतारमण ने कहा कि डेटा प्राइवेसी सबसे महत्वपूर्ण है। ग्राहकों का विश्वास कायम रखने के लिए यह सबसे अहम है। जब तक ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, वे ऐसी चीजों के इस्तेमाल से परहेज करेंगे।
विज्ञापन
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021 के मौके पर 'यूएन प्रिंसिपल्स फॉर रिस्पॉन्सिबल डिजिटल पेमेंट्स' नामक एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें सरकार, यूजर्स और इंडस्ट्री के साथ दिशानिर्देश के सिद्धांत हैं। रिपोर्ट में फिनटेक में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है। सीतारमण ने कहा कि जिम्मेदारीपूर्ण डिजिटल भुगतान के लिए संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को जारी किया जा रहा है। भारत में फिनटेक को अपनाने की रफ्तार 87 फीसदी है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह औसतन 64 फीसद है। भारत डिजिटल गतिविधियों, डिजिटल भुगतान का बड़ा केंद्र है।
विज्ञापन