फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gigafiber may roll out servcie from diwali, reliance to apply jio model

दिवाली तक शुरू हो सकता है गीगाफाइबर, जिओ का मॉडल अपनाएगी रिलायंस

Fri, 19 Oct 2018 12:29 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
gigafiber may roll out servcie from diwali, reliance to apply jio model

दिवाली तक रिलांयस अपनी गीगाफाइबर सेवा को शुरू कर सकता है। कंपनी ने इसके लांच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जानकारों के मुताबिक रिलांयस इसके लिए जिओ का मॉडल अपना सकती है। जिस तरह से जिओ को लांच करते वक्त शुरू के 6 महीने मुफ्त रखा गया था, वैसा ही कुछ गीगाफाइबर के लिए कंपनी कर सकती है। 

विज्ञापन


हैथवे, डेन में खरीदी हिस्सेदारी

रिलायंस ने देश की दो सबसे बड़ी केबल टीवी और ब्रॉडबैंड कंपनी हैथवे व डेन में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। हैथवे देश की सबसे बड़ी मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) है। एमएसओ ही एक एरिया में फैले लोकल केबल ऑपरेटर (एलसीओ) के जरिए घर-घर में केबल टीवी और इंटरनेट की सुविधा देती है। जिओ ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि वो अपने गीगाफाइबर को पूरे देश में जल्द से जल्द शुरू कर सके। 
विज्ञापन


इसलिए मांग रही है आपसे जानकारी

रिलायंस जियो फिलहाल लोगों से खुद की और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के अलावा सोसाइटी, आरडब्लूए आदि में भी कनेक्शन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रही है। इससे वो यह पता लगा रही है कि किस एरिया में उसकी नई सेवा को लेने के लिए लोगों में कितनी उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन कराने से नहीं बन जाएंगे ग्राहक

अगर आपको लगता है कि रजिस्ट्रेशन कराने से ही केवल आप गीगाफाइबर के संभावित ग्राहक बन जाएंगे तो ऐसा नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी आपसे आगे कनेक्शन लगाने के लिए पूछे ही नहीं। क्योंकि वो इस रजिस्ट्रेशन को केवल एक सर्वे मान रही है, जिसका कनेक्शन लेने से कोई लेना देना ही नहीं है। 

मिलेंगे 600 एचडी चैनल्स

gigafiber may roll out servcie from diwali, reliance to apply jio model
फोन के तार से ही लोगों को एचडी क्वालिटी में 600 से अधिक चैनल्स देखने को मिलेंगे। इन चैनल्स को देखने के लिए आपको रिलांयस द्वारा उपलब्ध कराए गए सेट टॉप बॉक्स से जोड़कर के उठाया जा सकेगा। 

500 से लेकर 1500 तक का मासिक प्लान

कंपनी ने ग्राहकों के लिए 5 प्लान लांच किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये और अधिकतम 1500 रुपये होगी। सभी प्लान में डीटीएच कनेक्शन के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। हालांकि चैनल्स की संख्या में कमी या फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
 
प्लान    अवधि     डाटा (जीबी)    स्पीड (एमबीपीएस)
500      30 दिन      300                    50
750      30 दिन      450                    50
999      30 दिन      600                  100
1299    30 दिन      750                  100
1500    30 दिन      900                  150

इसलिए खर्च करना होगा पहले

रिलायंस जियो गीगाफाइबर और गीगा टीवी का कनेक्शन लेने वालों को एक राउटर और सेट टॉप बॉक्स लिया जाएगा। इसकी सिक्योरिटी के तौर पर कंपनी 4500 रुपये  देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। 

तीन महीने के लिए सब कुछ फ्री

फिलहाल 90 दिनों के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी जिसमें हर महीने में 100 जीबी तक डाटा खर्च कर सकेंगे। इसका इंस्टालेशन फ्री है, लेकिन 4,500 रुपये सिक्योरिटी मनी देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। 

तीन महीने के लिए सब कुछ फ्री

फिलहाल 90 दिनों के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी जिसमें हर महीने में 100 जीबी तक डाटा खर्च कर सकेंगे। इसका इंस्टालेशन फ्री है, लेकिन 4,500 रुपये सिक्योरिटी मनी देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed