फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani visits Navi Mumbai airport, set for inauguration this June

Navi Mumbai Airport: 'जून में चालू होगा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा'; दौरे के बाद बोले गौतम अदाणी

Sun, 16 Mar 2025 07:19 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2018 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। अदाणी ने अपने पोस्ट में कहा, यह भारत की एविएशन भविष्य की झलक है। नवी मुंबई एयरपोर्ट दुनिया का एक शीर्ष हवाई अड्डा बनेगा, जो कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देगा।

विज्ञापन
Gautam Adani visits Navi Mumbai airport, set for inauguration this June
गौतम अदाणी - फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल जून में शुरू हो जाएगा। यह घोषणा उन्होंने हवाई अड्डे के निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया पर की। इस निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर पहले नागरिक यात्री विमान की सफल परीक्षण लैंडिंग पिछले साल 29 दिसंबर को गई थी। घरेलू परिचालन मई के उत्तरार्ध से शुरू होगा और अंतरराष्ट्रीय परिचालन जुलाई के अंत से शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 16,700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र में शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद दूसरी बड़ी एविएशन सुविधा होगी। इसे एनएमआईएएल (नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) नामक विशेष प्रयोजन वाहन के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड 74 प्रतिशत और महाराष्ट्र सरकार की सीआईडीसीओ 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने 2018 में रखी थी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2018 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। अदाणी ने अपने पोस्ट में कहा, यह भारत की एविएशन भविष्य की झलक है। नवी मुंबई एयरपोर्ट दुनिया का एक शीर्ष हवाई अड्डा बनेगा, जो कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देगा। यह देश के लिए एक उपहार होगा। उन्होंने अपनी टीम और साझेदारों की सराहना भी की। इससे पहले अदाणी हवाईअड्डे के सीईओ अरुण बंसल ने बताया था कि 17 अप्रैल तक हवाई अड्डे का व्यावसायिक संचालन शुरू होगा। हालांकि, 29 दिसंबर 2024 को पहले ट्रायल लैंडिंग के बाद परियोजना प्रमुख संजय जलान ने नई समयसीमा साझा करते हुए कहा था कि मई के दूसरे हफ्ते से घरेलू उड़ानें और जुलाई के अंत तक अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed