{"_id":"65c461f6472c82c64b05138a","slug":"gautam-adani-s-strong-comeback-again-in-the-100-billion-club-now-the-world-s-12th-richest-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gautam Adani: हिंडनबर्ग विवाद के बाद फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में पहुंचे अदाणी, बने दुनिया के 12वें सबसे अमीर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gautam Adani: हिंडनबर्ग विवाद के बाद फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में पहुंचे अदाणी, बने दुनिया के 12वें सबसे अमीर
Thu, 08 Feb 2024 12:28 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:28 PM IST
सार
Gautam Adani: अदाणी समूह के शेयरों में पिछले साल शॉर्ट-सेलर की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट और मार्केट रेगुलेटर से क्लीन चिट मिलने के बाद गौतम अदाणी ने अपनी ज्यादातर खोई हुई संपत्ति हासिल कर ली है।
विज्ञापन
गौतम अडानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अदाणी समुह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद शेयरों में आई बड़ी गिरावट से उबरकर अदाणी समूह के मुखिया एक बार फिर अपना मुकाम हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
अदाणी समूह के शेयरों में पिछले साल शॉर्ट-सेलर की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट और मार्केट रेगुलेटर से क्लीन चिट मिलने के बाद गौतम अदाणी ने अपनी ज्यादातर खोई हुई संपत्ति हासिल कर ली है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी की संपत्ति बुधवार को 2.73 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 101 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बीते एक साल में अदाणी समूह के मुखिया की संपत्ति में 16.4 डॉलर का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
