फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani met Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina discussed about giving electricity

Bangladesh: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले गौतम अदाणी, बिजली देने को लेकर की चर्चा

Sun, 16 Jul 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 05:33 AM IST
सार

अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने 1,600 मेगावॉट की अपनी गोड्डा बिजली परियोजना से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति 10 अप्रैल से शुरू की थी। जून में कंपनी का 800 मेगावॉट का दूसरा प्लांट चालू हुआ।

विज्ञापन
Gautam Adani met Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina discussed about giving electricity
शेख हसीना से मिले गौतम अदाणी। - फोटो : Twitter

विस्तार

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से ढाका में मुलाकात की। अदाणी समूह ने एक बयान में कहा कि अदाणी की बांग्लादेश यात्रा झारखंड के गोड्डा में समूह के अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से पड़ोसी देश को पूर्ण क्षमता से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद हुई है।

विज्ञापन

ट्वीट कर दी जानकारी
मुलाकात के बाद अदाणी ने ट्वीट किया, 1600 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र के शुभारंभ और बिजली हस्तांतरण पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं भारत और बांग्लादेश की समर्पित टीमों को सलाम करता हूं, जिन्होंने कोविड-19 महामारी का सामना करते हुए भी साढ़े तीन साल के रिकॉर्ड समय में इस संयंत्र को चालू किया। अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने 1,600 मेगावॉट की अपनी गोड्डा बिजली परियोजना से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति 10 अप्रैल से शुरू की थी। जून में कंपनी का 800 मेगावॉट का दूसरा प्लांट चालू हुआ। यह भारत की ऐसी पहली सक्रिय अंतरराष्ट्रीय बिजली परियोजना है, जहां पैदा होने वाली 100 प्रतिशत बिजली दूसरे देश को आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed