GAIL: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी अपने निवेशकों को हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर देगी, एक्स बोनस डेट पर चढ़े भाव
GAIL: गेल इंडिया (Gas Authority of India Limited) बीते 15 वर्षों में पांचवीं बार बोनर शेयर जारी करने जा रही है। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने सबसे पहले अक्तूबर 2008 में 1ः2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे।
विस्तार
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने जा रही है। सरकारी महारत्न कंपनी ये 1ः2 के अनुपात में यह बोनस शेयर जारी कर रही है। इसका मतलब होगा कि कंपनी अपने हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करेगी। GAIL इंडिया के शेयर छह सितंबर 2022 को एक्स बोनस डेट पर कारोबार कर रहे हैं। बोनस इश्यू रिकॉर्ड कल यानी सात सितंबर 2022 को जारी की जाएगी। एक्स बोनस डेट पर कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल सरकारी कंपनी के शेयर करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 93.10 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पिछले कारोबारी दिन कंपनी के शेयर 136.75 की कीमत पर बंद हुए थे।
GAIL ने 15 वर्षों में पांचवीं बार जारी कर रही है बोनस शेयर
गेल इंडिया बीते 15 वर्षों में पांचवीं बार बोनर शेयर जारी करने जा रही है। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने सबसे पहले अक्तूबर 2008 में 1ः2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। उसके बाद मार्च 2017 में 1:3 के अनुपात मेंं GAIL की ओर से बोनस शेयर जारी किया गया था। आगे चलकर जुलाई 2019 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए गए। इस बार कंपनी पांचवी बार बोनस शेयर जारी कर रही है।
इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 51% बढ़ा GAIL का मुनाफा
गैस विपणन के कारोबार में मार्जिन बढ़ने से इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में GAIL का मुनाफा 51% बढ़ा है। जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में गेल इंडिया को 3250.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2157 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, अप्रैल से जून की पहली तिमाही में कंपनी का टर्नओवर बढ़कर 38,033 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी का टर्नओवर 17,702 करोड़ रुपये था।