फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   G7, Financial leadership emphasis on inflation control and supply chain

जी-7 : वित्तीय नेतृत्व का मुद्रास्फीति नियंत्रण व आपूर्ति शृंखला पर जोर, चीन का खुलेतौर पर जिक्र नहीं

Sun, 14 May 2023 05:28 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निगाता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निगाता। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 May 2023 05:28 AM IST
सार

जी-7 के वित्त मंत्रियों व बैंक प्रमुखों (वित्तीय नेतृत्व) की बैठक में अमेरिकी ऋण संकट, बढ़ती महंगाई पर चिंता व मुद्रास्फीति नियंत्रण पर प्रतिबद्धता जताई गई।

विज्ञापन
G7, Financial leadership emphasis on inflation control and supply chain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के अमीर देशों के समूह जी-7 के शीर्ष वित्तीय नेतृत्व ने शनिवार को यूक्रेन के समर्थन व रूसी हमलों के विरुद्ध उस पर प्रतिबंध लागू रखने का संकल्प लिया। हालांकि उन्होंने चीन का खुलेतौर पर जिक्र नहीं किया। इसके  साथ खत्म हुई जी-7 के वित्त मंत्रियों व बैंक प्रमुखों (वित्तीय नेतृत्व) की बैठक में अमेरिकी ऋण संकट, बढ़ती महंगाई पर चिंता व मुद्रास्फीति नियंत्रण पर प्रतिबद्धता जताई गई।

विज्ञापन


इस तीन दिनी वार्ता में सभी ने स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास के लिए स्थिर और  विविध आपूर्ति शृंखलाओं के निर्माण में सहयोग के लिए विश्व स्तर पर आर्थिक लचीलापन बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई। वित्तीय नेतृत्व ने अगले सप्ताह हिरोशिमा में जी-7 नेताओं शिखर सम्मेलन के लिए एक आधार तैयार किया, जिसमें अमेरिकी ऋण सीमा पर संकट के बावजूद राष्ट्रपति बाइडन शामिल हो सकते है। 
विज्ञापन


वैश्विक आपूर्ति शृंखला में विविधता पर सहमति
जी-7 के वित्तीय नेतृत्व ने वर्ष के अंत तक वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता लाने के लिए एक योजना पर सहमति व्यक्त की। यह योजना ऊर्जा सुरक्षा की सुरक्षा में योगदान देगी। मसौदा विज्ञप्ति में कहा गया कि हम बैंकिंग प्रणाली में डाटा, पर्यवेक्षी और नियामक अंतराल को भी शामिल करेंगे। वर्तमान अध्यक्ष जापान ने आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता और बीजिंग पर उनकी भारी निर्भरता को घटाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed