{"_id":"6505700af85fd1bbce05085a","slug":"fuel-prices-in-pakistan-smash-records-after-caretaker-government-announce-another-hike-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं, 330 रुपये प्रति लीटर हुआ भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Pakistan Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं, 330 रुपये प्रति लीटर हुआ भाव
Sat, 16 Sep 2023 02:36 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:36 PM IST
सार
Pakistan Crisis: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार रात पेट्रोल की कीमत में 26.02 रुपये और डीजल की कीमत में 17.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पेट्रोल पंप पर भीड़
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं हैं। नकदी के गंभीर संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग 330 रुपये प्रति लीटर हो गई है, यहां मुद्रास्फीति दर पहले से ही दहाई अंक में पहुंची हुई है।
विज्ञापन
कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार रात पेट्रोल की कीमत में 26.02 रुपये और डीजल की कीमत में 17.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद पेट्रोल और ‘हाई-स्पीड’ डीजल (एचएसडी) की कीमतें 330 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का 330 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचना एक मनोवैज्ञानिक अवरोध के टूटने जैसा है।
विज्ञापन
अगस्त में मुद्रास्फीति की दर 27.4 प्रतिशत से अधिक बढ़ने के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले एक सितंबर को भी कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
पड़ोसी देश में एक पखवाड़े के भीतर दो बार इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने से वहां के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। पेट्रोल और एचएसडी का उपयोग सभी निजी और सार्वजनिक सेवा वाहनों में किया जाता है।