फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   from october air passengers to get facility of mobile calling, wifi

अक्टूबर से 'फ्लाइट मोड' पर नहीं रखना पड़ेगा मोबाइल, हवाई यात्री कर सकेंगे वाई-फाई का इस्तेमाल

Thu, 23 Aug 2018 05:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
from october air passengers to get facility of mobile calling, wifi
flight
देश भर के हवाई यात्रियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अक्टूबर से पूरे देश में यात्री सफर के दौरान मोबाइल फोन और वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। दूरसंचार मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना को जारी करने जा रहा है। विभाग ने इस संबंध में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सभी सिफारिशों को मान लिया है।
विज्ञापन


3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मिलेगी सुविधा

ट्राई ने सुझाव दिया था कि एक बार एयरक्राफ्ट 3000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाए तो फोन करने की मंजूरी दे सकते है। कॉल करने के लिए अब आपको अपना फोन फ्लाइट मोड पर नहीं रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन


एयरलाइंस को लेना होगा लाइसेंस

फ्लाइट में वाईफाई इक्विपमेंट लगाने पर कंपनियों को ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा। टेलीकॉम मंत्रालय ने हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में वॉयस, डाटा और वीडियो सेवा देने पर रेगुलेटर की राय मांगी थी। ट्राई ने अपने सुझावों में कहा था कि दुनिया की करीब 30 एयरलाइंस फ्लाइट में कॉल और इंटरनेट की सुविधा देती हैं। फ्लाइट में सुविधा देने के लिए अलग से लाइसेंस लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लेकर आएगी लोकपाल

from october air passengers to get facility of mobile calling, wifi

टेलीकॉम कमीशन की अहम बैठक में टेलीकॉम सेक्टर में लोकपाल बनाने की सिफारिश मंजूर कर ली गई है। इस पर टेलीकॉम सेक्रेटरी ने कहा है कि टेलीकॉम लोकपाल के लिए ट्राई एक्ट में संशोधन की जरूरत होगी।

बिजनेस क्लास वालों को होगा फायदा

एयरलाइंस कंपनियों की इस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा बिजनेस क्लास वालों को मिलेगा। लेकिन इकोनॉमी क्लास और लो कॉस्ट एयरलाइंस पर सफर करने वाले यात्री इस सर्विस का लाभ शायद ही लें, क्योंकि यह काफी महंगा पड़ेगा। 

एयरलाइंस को लगाना पड़ेगा एंटिना

एयरलाइंस को वाई-फाई सेवा देने के लिए एंटिना लगाना पड़ेगा। वो वाई-फाई के सिग्नल या तो मोबाइल टॉवर से लेंगे अथवा सैटेलाइट से लेंगे। हालांकि कई इंटरनेशनल कंपनियां व्हाट्सएप और अन्य मैसेंजर सर्विस का प्रयोग करने वालों को मुफ्त में सर्विस देती हैं। 

खर्च करने होंगे इतने रुपये

एयरलाइंस कंपनियां इसके लिए यात्रियों से आधे घंटे नेट यूज करने के लिए करीब 1000 रुपये तक चार्ज कर सकती हैं। कंपनियों ने कहा कि हालांकि ये घरेलू यात्रियों के लिए महंगा होगा, क्योंकि छोटे रूट्स पर किराया ही काफी कम है। लेकिन यह फैसला विदेशी यात्रियों के लिए सही होगा, क्योंकि ऐसे लोगों को फिलहाल भारतीय हवाई सीमा में घुसने पर फोन को बंद करना पड़ता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed