{"_id":"5b6595344f1c1bb35d8b7296","slug":"fridge-tv-will-become-costlier-in-festive-season-as-government-to-take-this-big-move","type":"story","status":"publish","title_hn":" महंगे हो जाएंगे टीवी, वाशिंग मशीन और फ्रिज, सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
महंगे हो जाएंगे टीवी, वाशिंग मशीन और फ्रिज, सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले देश में टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पाद महंगे हो जाएंगे। केंद्र सरकार जल्द ही ऐसा कदम उठाने जा रही है, जिससे ऐसे उत्पाद खरीदना जेब पर भारी पड़ेगा। हालांकि यह कदम केवल विदेश से आयतित होने वाले उत्पादों पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
मेक इन इंडिया को देना है बढ़ावा
सरकार देश में मेक इन इंडिया के तहत बने उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। जिस तरह विदेशी मोबाइल कंपनियां अब भारत में ही फोन का निर्माण करने लगी हैं, उसी तरह का प्रयोग अब इन उत्पादों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
बढ़ने वाली है इंपोर्ट ड्यूटी
सरकार विदेश से आयतित होने टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे अन्य उत्पाद और इनके कल-पुर्जो पर इंपोर्ट ड्यूटी को 20 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है। भारत में करीब 2 बिलियन डॉलर का आयात होता है। वित्त वर्ष 2018 में इसमें अभी तक 35 फीसदी का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
सरकार का यह है तर्क
केंद्र सरकार का तर्क है कि देश में बिकने वाले यह उत्पाद विदेश में बनते हैं, जबकि भारत जैसे विशाल बाजार में कंपनियों को इन्हें यहीं पर बनाना चाहिए। इसलिए अब इन कंपनियों को भारत में ही फैक्ट्री लगाकर उत्पादन करें। इससे सरकार की आमदनी तो बढ़ेगी, साथ ही लाखो लोगों को रोजगार भी मिलेगा।