फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   france total to buy 37.4 percent stake in adani gas

फ्रांस की टोटल खरीदेगी अडाणी गैस की 37.4 फीसदी हिस्सेदारी

Mon, 14 Oct 2019 06:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Oct 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
france total to buy 37.4 percent stake in adani gas

फ्रांस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी टोटल ने सोमवार को गौतम अडाणी की अगुवाई वाली अडाणी गैस में 37.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने एक साल पहले ही प्राकृतिक गैस के आयात और उसकी खुदरा बिक्री के लिए बराबर की हिस्सेदारी वाली कंपनी बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र की दुनियाभर में अग्रणी कंपनी टोटल के साथ रणनीतिक साझेदारी की गई है। इसके तहत टोटल अडाणी गैस कंपनी में 37.4 फीसदी शेयर खरीदेगी, जिसमें से 25.2 फीसदी हिस्सेदारी ओपन ऑफर के जरिये ली जाएगी, शेष 12.2 फीसदी हिस्सेदारी अडाणी परिवार से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, यह सौदा कितने में हुआ है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। सौदे के बाद टोटल और अडाणी परिवार के पास 37.4-37.4 फीसदी शेयर रहेंगे जबकि 25.2 फीसदी हिस्सेदारी आम निवेशकों के पास रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना ग्रोथ पांच फीसदी से ज्यादा

देश का नेचुरल गैस मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। कुल ऊर्जा खपत में इसकी सात फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन पिछले तीन साल में पांच फीसदी से ज्यादा सालाना ग्रोथ दर्ज की गई। सरकार ने 2030 तक ऊर्जा खपत में नेचुरल गैस का शेयर 15 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed