{"_id":"5ee06f019a30fe67dc19d51b","slug":"france-government-relief-package-for-airlines-sector-amid-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइन उद्योग के लिए फ्रांस सरकार ने किया 16.9 अरब डॉलर के पैकेज का एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एयरलाइन उद्योग के लिए फ्रांस सरकार ने किया 16.9 अरब डॉलर के पैकेज का एलान
Wed, 10 Jun 2020 10:56 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
एयरलाइंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस सरकार ने कोरोना संकट से प्रभावित एयरलाइन उद्योग की सहायता के लिए 15 अरब यूरो (16.9 अरब डॉलर) के सहायता पैकेज का एलान किया है। हजारों नौकरियां और विमान निर्माता एयरबस और राष्ट्रीय एयरलाइन एयर फ्रांस को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए इस पैकेज की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
ये है फ्रांस का लक्ष्य
सहायता के रूप में कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन या अन्य कम उत्सर्जन वाले विमानों में अधिक और तेजी से निवेश करने की आवश्यकता होगी। फ्रांस का लक्ष्य अपने विमानन उद्योग को दुनिया का सबसे अच्छा उद्योग बनाना है।
विज्ञापन
नौकरियों को लेकर अनिश्चितता
बता दें कि फ्रांस में हजारों लोग एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण उनकी नौकरियों को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है। सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए इस पैकेज की घोषणा की है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही हवाई यात्राओं पर पाबंदी लगा दी गई थी। देश में अभी तक कुल शंकर मित्रों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा हो चुकी है। 29 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
लॉकडाउन के नियमों में ढील
मालूम हो कि फ्रांस ने सुस्त पड़ी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो महीने से लागू लॉकडाउन के नियमों में ढील देनी शुरू कर दिया है। इसके तहत कुछ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी गई है। फ्रांस में संग्रहालय, पार्कों और समुद्र किनारों पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है।
दुनिया में कोरोना का हाल
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 73 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 36 से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।