{"_id":"658bea0c28bc2b7efc07fa38","slug":"former-german-finance-minister-wolfgang-schaeuble-has-died-at-81-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: जर्मनी के पूर्व वित्त मंत्री वोल्फगैंग शाउबल का निधन, देश को ऋण संकट से बाहर निकालने में था योगदान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Germany: जर्मनी के पूर्व वित्त मंत्री वोल्फगैंग शाउबल का निधन, देश को ऋण संकट से बाहर निकालने में था योगदान
Wed, 27 Dec 2023 02:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:58 PM IST
सार
Germany: जर्मनी के पूर्व वित्त मंत्री वोल्फगैंग शाउबल के परिवार ने बुधवार को जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि शाउबल का मंगलवार शाम को घर पर ही निधन हो गया।
विज्ञापन
Wolfgang Schaeuble
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के पूर्व वित्त मंत्री वोल्फगैंग शाउबल का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवारवालों ने जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए को यह जानकारी दी है। समाचार एपी के हवाले से यह खबर सामने आई है। वोल्फगैंग शाउबल वो शख्स थे जिन्होंने 1990 में जर्मन एकीकरण पर बातचीत करने में मदद की थी। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में आठ वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान यूरोपीय देश को ऋण संकट से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
उनके परिवार ने बुधवार को जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि शाउबल का मंगलवार शाम को घर पर ही निधन हो गया।
अक्टूबर 2009 में ग्रीस के बढ़ते बजट घाटे के बारे में खुलासे से ठीक पहले शाउबल चांसलर एंजेला मर्केल के वित्त मंत्री बने थे। ग्रीस के खुलासे से महाद्वीप में संकट पैदा हो गया था और दुनिया की वित्तीय व्यवस्था के अस्थिर करने का खतरा पैदा हो गया था। उस दौरान हालात से निपटने में शाउबल अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन