फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   foriegn investors get more respect in india than any other country, says finance minister

भारत में आकर निवेश करने वालों को मिलता है ज्यादा सम्मानः वित्त मंत्री सीतारमण

Thu, 17 Oct 2019 01:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 17 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
foriegn investors get more respect in india than any other country, says finance minister
nirmala sitharaman - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्यालय में आयोजित एक सत्र में अमेरिकी निवेशकों से भारत में अपना निवेश बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया। वित्त मंत्री ने कहा कि विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है, जो लोकतंत्र से प्यार करने के साथ ही निवेश करने वाले पूंजीपतियों का सम्मान करता है। विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार सुधार कर रही है। 

विज्ञापन

विश्व की सबसे तेजी से अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अभी भी विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है, जहां पर कौशल युक्त मैनपॉवर है। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार लगातार सभी जरूरी कदम उठा रही है। 

विज्ञापन

निवेशकों ने पूछा सवाल- क्यों लगाएं भारत में पैसा

वित्तमंत्री से निवेशकों ने सवाल पूछा कि वो भारत में क्यों पैसा लगाएं? इस पर जवाब मिला कि देश का समाज काफी पारदर्शी है।  यहां कानून सर्वोपरि है। समस्याएं खत्म करने की प्रक्रिया जारी है। सरकार सभी की बातों को सुन रही है। हम सभी की बात सुनकर उन्हें प्रतिक्रिया देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलझा रहे हैं सेक्टर्स की समस्याएं

सरकार दबाव में चल रहे सेक्टर्स की समस्याएं सुलझाने के लिए कदम उठा रही है। इस साल एक अंतरिम बजट के बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया। समस्याएं सुलझाने के लिए हमने अगले बजट का इंतजार नहीं किया। हम हर 10 दिन में सेक्टर विशेष की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed