{"_id":"68c40c27d3058fe6970cfc8e","slug":"forex-reserves-jump-usd-4-bn-to-usd-698-27-bn-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
Fri, 12 Sep 2025 05:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:34 PM IST
सार
भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 540 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 584.477 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं। इससे कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.038 अरब डॉलर बढ़कर 698.268 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.038 अरब डॉलर बढ़कर 698.268 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन
आरबीआई के आंकड़ों कें अनुसार, पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 3.51 बिलियन डॉलर बढ़कर 694.23 बिलियन डॉलर हो गया था। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 540 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 584.477 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं।
विज्ञापन
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 3.53 अरब डॉलर बढ़कर 90.299 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने बताया है कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 34 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 18.742 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गए। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.751 अरब डॉलर हो गई।