फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves increase by USD 1.15 bn to USD 585.89 bn

Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.15 अरब डॉलर बढ़कर 585.89 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 20 Oct 2023 06:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

Forex Reserve: अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल से वैश्विक घटनाक्रमों के कारण बढ़े दबाव के बीच रुपये को सहारा देने के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया, जिससे इसमें कमी आई।

विज्ञापन
Forex reserves increase by USD 1.15 bn to USD 585.89 bn
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.153 अरब डॉलर बढ़कर 585.895 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार  2.166 अरब डॉलर घटकर 584.742 अरब डॉलर रह गया था। 
विज्ञापन


अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल से वैश्विक घटनाक्रमों के कारण बढ़े दबाव के बीच रुपये को बचाने के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया, जिससे इसमें कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 17.8 करोड़ डॉलर घटकर 519.351 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी के प्रभावों को भी शामिल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण का आरक्षित भंडार 1.268 अरब डॉलर बढ़कर 43.575 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 7.2 करोड़ डॉलर बढ़कर  17.995 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत का मुद्रा भंडार 80 लाख डॉलर घटकर 4.975 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed