फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates MCCI Prez Parthiv icc SEBI BSE NSE IPO RBI Forex Gold Silver Crude Rate Hormuz Oil price news

बिजनेस अपडेट्स: मर्चेंट्स चैंबर और इंडियन चैंबर को मिले नए अध्यक्ष; हरियाणा में बाजरे का एमएपी 2900 प्रति क्वि

Sat, 26 Sep 2026 04:21 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 26 Sep 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
Business Updates MCCI Prez Parthiv icc SEBI BSE NSE IPO RBI Forex Gold Silver Crude Rate Hormuz Oil price news
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विज्ञापन

मुनीश झाझरिया मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MCCI) के अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्थिव नियोतिया ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के अध्यक्ष का पदभार संभाला। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। नियोतिया अंबुजा नियोतिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। झाझरिया पूर्वी भारत में संपत्ति विकास और वास्तु सामग्री विनिर्माण में 20 वर्षों से अधिक अनुभवी उद्यमी हैं। केशव भजंका ICC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ज्ञानेश चौधरी उपाध्यक्ष नामित किए गए हैं। भजंका सेंचुरी प्लाई के कार्यकारी निदेशक हैं, जबकि चौधरी विक्रम सोलर लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। नियोतिया ने कहा कि उनका प्रयास कारोबार के लिए चैंबर की भूमिका को मजबूत करना होगा। इसमें व्यापार, वृद्धि और भारतीय व वैश्विक भागीदारों के बीच सहयोग बढ़ाना शामिल है। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों को भी उचित महत्व देने की बात कही।

बाजरे का एमएसपी 2900, सरकार 600 रुपये तक भावांतर देगी
हरियाणा में इस बार बाजरे की सरकारी खरीद 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर होगी। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय है। किसानों को खुले बाजार में मिलने वाले भाव और एमएसपी के बीच के अंतर की सरकार भावांतर भरपाई करेगी। यह भरपाई अधिकतम 600 रुपये प्रति क्विंटल तक होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को बाजरा खरीद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किसानों को एमएसपी के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, इस समय खुले बाजार में बाजरा करीब 2235 रुपये प्रति क्विंटल की औसत दर पर बिक रहा है। ऐसे में 2900 रुपये की एमएसपी के मुकाबले अंतर 665 रुपये बनता है, लेकिन सरकारी खरीद भाव 2300 रुपये निर्धारित होने के कारण भावांतर भरपाई की सीमा 600 रुपये तक रखी जाएगी। पिछले वर्ष बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार इसमें 125 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पिछले वर्ष भावांतर भरपाई के लिए 575 रुपये प्रति क्विंटल तय किए गए थे। इस बार इसमें 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकार बाजरा खरीद और भावांतर भरपाई मेरी फसल मेरा ब्योरा में दर्ज रिकॉर्ड और जारी जे-फार्म के आधार पर सुनिश्चित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed