फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes list India in Third Place In Terms Of number of Billionaires Mukesh Ambani Overtook Jack Ma and became richest person of asia

फोर्ब्स: सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, अंबानी ने छीना जैक मा का ताज

Thu, 08 Apr 2021 11:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Apr 2021 11:38 AM IST
सार

  • मुकेश अंबानी चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़कर फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक 724 अरबपति अमेरिका में हैं। 
  • फोर्ब्स के अनुसार, भारत 140 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
Forbes list India in Third Place In Terms Of number of Billionaires Mukesh Ambani Overtook Jack Ma and became richest person of asia
mukesh ambani - फोटो : TWITTER

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान फिर हासिल कर लिया है। फोर्ब्स पत्रिका की ताजा सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में हैं। किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक 724 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद 698 अरबपतियों के साथ चीन है और भारत 140 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी और रूस का स्थान है।

विज्ञापन


लगातार चौथे साल शीर्ष पर जेफ बेजोस
फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि बेजोस की शुद्ध संपत्ति 177 अरब अमरीकी डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब अमरीकी डॉलर थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर एलन मस्क
इस सूची में दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में डॉलर की मद में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। मस्क की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 126.4 अरब डॉलर बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल वह 24.6 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 31वें स्थान पर थे। फोर्ब्स ने कहा कि इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 705 फीसदी की बढ़ोतरी है।

यह भी पढ़ें: सबसे अमीर भारतीय: ये हैं देश के शीर्ष 10 अरबपति, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

मुकेश अंबानी को मिला 10वां स्थान
भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को वैश्विक अरबपतियों की सूची में 10वां स्थान मिला। उन्होंने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा फिर पा लिया। पिछले साल चीन के जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। इस सूची में मा पिछले साल के 17वें स्थान से गिरकर 26वें स्थान पर आ गए।


भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति को मिला 24वां स्थान
भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी 50.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं। हालांकि सूची जारी होने के बाद मुनाफावसूली के कारण अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडाणी की नेटवर्थ एक दिन में 3.03 अरब डॉलर यानी करीब 22,543 करोड़ रुपये घट गई। 

भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति को मिला 71वां स्थान
एचसीएल टेक्नालॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और विश्व स्तर पर उनका 71वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 23.5 अरब अमरीकी डॉलर है।

169वें स्थान पर साइरस पूनावाला
पूनावाला समूह के चेयरमैन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला वैश्विक सूची में 169वें स्थान पर और भारतीय अरबपतियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed