टाटा स्काईः इस वजह से बंद किए 27 चैनल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीएच कंपनी टाटा स्काई ने अपने प्लेटफॉर्म पर 27 चैनलों को बंद किए जाने का जवाब 24 घंटे बाद दे दिया है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में चैनलों के बंद किए जाने से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला।
24 घंटे बाद दिया जवाब
टाटा स्काई ने ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर अनिरुद्ध सिंह को जवाब देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों से समझौता न होने के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा।
to hike our prices. Hence we have had to drop a few channels while keeping the popular ones on. Please bear with us for some time because we are doing this in our subscriber's interest ^Rakhi 2/2
विज्ञापन विज्ञापन— Tata Sky (@TataSky) October 2, 2018
टाटा स्काई ने कहा है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) और टीवी टुडे द्वारा बार-बार दाम बढ़ाने पर मजबूर किया जा रहा है। इसलिए हमने कई चैनलों को बंद कर दिया है लेकिन कुछ प्रसिद्ध चैनलों का प्रसारण शुरू कर दिया है। सोनी टीवी का प्रसारण बंद होने से लोग कौन बनेगा करोड़पति शो भी नहीं देख पाएं।
नहीं लग रहा है नंबर
कई यूजर्स का कहना है कि टाटा स्काई का कस्टमर केयर नंबर और चैनलों को शुरू करने के लिए दिया गया नंबर लग ही नहीं रहा है। एसपीएन के कुल 32 चैनल हैं, जिनमें से 27 चैनलों को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एसपीएन ने अखबारों में विज्ञापन देकर के आम जनता को सूचित किया है कि उसने अपने किसी भी चैनल को देखने के लिए दाम नहीं बढ़ाए हैं।
टाटा स्काई को कोर्ट में ले जाने की धमकी
एक यूजर ने टाटा स्काई के चैनलों को बंद किए जाने को धोखाधड़ी करार दिया है। अभी नाम के एक यूजर ने टाटा स्काई को 12 घंटे की मोहलत देते हुए चैनल शुरू करने के लिए कहा है, अन्यथा वो सुप्रीम कोर्ट में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे।
@TataSky Hello Fraud service providers, you have only 12 hour more to resolve you issue or return our money back else you will face a case in Supreme Court.
— Abhi (@hiiamabhi) October 2, 2018
टाटा स्काई ने कई चैनलों को अपनी लिस्ट से ही हटा दिया है। सोनी सिक्स जैसा चैनल गायब है, जबकि सोनी टेन 1 और टेन 2 दिख रहा है। यूजर्स ने कहा है कि टाटा स्काई के दिन पूरी तरह से लद गए हैं। टीवी इंडस्ट्री में युद्ध के बादल छाए हुए हैं।
1. Popular Sony channels now carry this screen
2. Unpopular Sony channels (like Sony 6 Sports) don't even show up on @TataSky channel list.
So much drama between these two. 😂 pic.twitter.com/jqNsJ3Mbb8 — Anupam Gupta (@b50) October 2, 2018
@TataSky hav u shut the shop and vanished? I don’t see u explaining the situation or responding to any query. Lack of transparency is a breach of trust nd hence a recipe for disaster. @TataCompanies @ibf_india Goodbye #tatasky it was good so far https://t.co/KvpttgJjU0
— Rish Thakkar (@rish_thakkar) October 2, 2018
एनडीटीवी का प्रसारण भी बंद
डिश टीवी और वीडियोकॉन डी2एच ने प्रसिद्ध हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया का प्रसारण अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया है। जो लोग एनडीटीवी इंडिया को देखते हैं उन्हें भी मायूसी हाथ लगी है।