{"_id":"62c97fd8812f1e503d5c0662","slug":"for-the-first-time-in-history-this-relationship-was-established-between-india-and-nepal-this-is-the-whole-story-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Nepal Relation: इतिहास में पहली बार भारत और नेपाल के बीच कायम हुआ यह संबंध, ये है पूरी कहानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indo-Nepal Relation: इतिहास में पहली बार भारत और नेपाल के बीच कायम हुआ यह संबंध, ये है पूरी कहानी
Sat, 09 Jul 2022 07:19 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:19 PM IST
सार
नेपाल के सीमेंट प्रोड्यूसर्स एसोसिएसन ने इस मामले में कहा है कि नेपाल में सीमेंट उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं, पर नेपाल मे व्यापक स्तर पर इसका बाजार नहीं होने के कारण यहां का सीमेंट उद्योग परेशानियों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
india nepal flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक के इतिहास में पहली बार नेपाल और भारत के बीच एक नया संबंध कायम हुआ है। यह संबंध कारोबार से जुड़ा है। दरअसल, दोनों देशों के इतिहास में पहली बार नेपाल ने एक जरूरी चीज भारत को निर्यात करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वह जरूरी चीज है सीमेंट, जिसकी मांग भारत में बड़े पैमाने पर बनी रहती है। बीते शुक्रवार को नेपाल से सीमेंट की 3000 बोरियों की पहली खेप उत्तर प्रदेश के सनौली बॉर्डर से भारत भेजी गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमेंट की पहली खेप नेपाल के नवलपरासी जिले से बीते आठ जुलाई (शुक्रवार) को नेपाल की पल्प सीमेंट इंडस्ट्रीज की ओर से भेजी गई है। पल्प सीमेंट इंडस्ट्रीज के पब्लिक रिलेशन मैनेजर जीवन निरौला ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि नेपाल के उद्योगपति भारत में नेपाली सीमेंट निर्यात होने की खबर से खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उनका मानना है कि सरकार ने इस बार के बजट में सीमेंट निर्यात पर 8 प्रतिशत की सब्सिडी देने का जो फैसला लिया था, उसी के कारण यह संभव हुआ है कि भारत में नेपाल का सीमेंट निर्यात किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि नेपाल के नवलपारसी स्थित सीमेंट प्लांट की रोजाना तीन हजार मिट्रिक टन सीमेंट उत्पादन की क्षमता है।
वहीं, नेपाल के सीमेंट प्रोड्यूसर्स एसोसिएसन ने इस मामले में कहा है कि नेपाल में सीमेंट उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं, पर घरेलू स्तर पर बाजार की कमी होने कारण यहां का सीमेंट उद्योग परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में, भारत में सीमेंट का निर्यात शुरू होने से यहां के सीमेंट उत्पादकों की उम्मीदें जगी हैं।