फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Food Ministry warning information about sugar stock given Tuesday otherwise fine imposed

Food Ministry: मंत्रालय की चेतावनी, चीनी स्टॉक की मंगलवार तक देनी होगी जानकारी, नहीं तो लगेगा जुर्माना

Mon, 16 Oct 2023 05:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 05:31 AM IST
सार

खाद्य मंत्रालय ने 23 सितंबर को सभी चीनी हितधारकों को आदेश दिया था कि वे उसकी वेबसाइट पर साप्ताहिक रूप से अपने स्टॉक की स्थिति बताएं। लेकिन, मंत्रालय ने पाया कि चीनी व्यापार व भंडारण से जुड़े कई हितधारकों ने अब भी चीनी स्टॉक प्रबंधन प्रणाली पर खुद को पंजीकृत नहीं किया है।  

विज्ञापन
Food Ministry warning information about sugar stock given Tuesday otherwise fine imposed
चीनी का निर्यात - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार ने चीनी कारोबार से जुड़े सभी हितधारकों को 17 अक्तूबर यानी मंगलवार तक खाद्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपने स्टॉक का खुलासा करने की अंतिम चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कारोबारियों पर जुर्माना और प्रतिबंध लग सकता है।

विज्ञापन


खाद्य मंत्रालय ने 23 सितंबर को सभी चीनी हितधारकों को आदेश दिया था कि वे उसकी वेबसाइट पर साप्ताहिक रूप से अपने स्टॉक की स्थिति बताएं। लेकिन, मंत्रालय ने पाया कि चीनी व्यापार व भंडारण से जुड़े कई हितधारकों ने अब भी चीनी स्टॉक प्रबंधन प्रणाली पर खुद को पंजीकृत नहीं किया है। चीनी हितधारकों में थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता, बड़े खुदरा विक्रेता और प्रसंस्करण करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन


सेला चावल पर निश्चित निर्यात शुल्क लगाए सरकार
चावल निर्यातकों ने सुचारू व्यापार के लिए केंद्र से सेला चावल के लिए मौजूदा 20% शुल्क के बजाय एक निश्चित 80 डॉलर प्रति टन निर्यात शुल्क लगाने का अनुरोध किया है। भारतीय चावल निर्यातक संघ ने सरकार से सफेद चावल पर जुलाई में लगाए निर्यात प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने व बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को घटाकर 850 डॉलर प्रति टन करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों दिग्गज कंपनियों में जारी है छंटनी
देश की तीनों दिग्गज आईटी कंपनियों में छंटनी लगातार जारी है। 30 सितंबर, 2023 तक इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या तिमाही आधार पर 7,530 घटकर 3,28,764 रही। टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या सितंबर अंत में 6,000 घटकर 6,08,985 रह गई। हालांकि, वह चालू वित्त वर्ष में 40,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेगी। एचसीएल टेक का कुल कर्मचारी आधार सितंबर अंत में तिमाही आधार पर 2,299 घटकर 2,21,139 रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed