फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Sitharaman asks officials to implement GST effectively, keep a positive attitude

GST: सीतारमण ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 'जीएसटी को प्रभावी ढंग से लागू करें और सकारात्मक रवैया रखें'

Fri, 23 Aug 2024 09:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 23 Aug 2024 09:39 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए और अधिकारियों को करदाताओं के प्रति अपना रवैया सकारात्मक रखना चाहिए। उदयपुर के हिरण मगरी में नवनिर्मित जीएसटी भवन के उद्घाटन के अवसर पर सीतारमण ने कहा, वर्ष 2019 से जीएसटी कार्यालयों को सुविधाजनक बनाया जा रहा है, इससे करदाताओं को अपनी समस्याओं का आसानी से समाधान कराने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
FM Sitharaman asks officials to implement GST effectively, keep a positive attitude
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए और अधिकारियों को करदाताओं के प्रति अपना रवैया सकारात्मक रखना चाहिए। उदयपुर के हिरण मगरी में नवनिर्मित जीएसटी भवन के उद्घाटन के अवसर पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, वर्ष 2019 से जीएसटी कार्यालयों को सुविधाजनक बनाया जा रहा है, इससे करदाताओं को अपनी समस्याओं का आसानी से समाधान कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अधिकारी सकारात्मक रवैया रखें- निर्मला सीतारमण
वहीं अधिकारी और करदाताओं के बीच सकारात्मक माहौल का आह्वान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अधिकारियों को करदाताओं के प्रति अपना रवैया सकारात्मक रखना चाहिए ताकि कठोर कदम उठाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


'जीएसटी परिषद में समस्याओं का तुरंत समाधान हो'
उन्होंने कहा, जीएसटी परिषद में भी अधिकारी और मंत्री समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन संजय अग्रवाल, उदयपुर के सांसद मन्ना लाल रावत, राज्यसभा सदस्य चुन्नी लाल गरासिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर में नए जीएसटी भवन का किया उद्घाटन
वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राजस्थान के उदयपुर में नए जीएसटी भवन का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर सांसद (एलएस) मन्ना लाल रावत, सांसद (आरएस) चुन्नीलाल गरासिया, विधायक फूल सिंह मीना और सीबीआईसी इंडिया के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed