फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fly 91's inaugural flight between Goa-Lakshadweep takes off

FLY91: फ्लाई91 एयरलाइन के पहले विमान ने गोवा से लक्षद्वीप के बीच भरी उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 12 Mar 2024 03:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

FLY91: फ्लाई 91 ने मंगलवार को गोवा के मोपा और लक्षद्वीप के अगत्ती के बीच पहली उड़ान का संचालन किया। इस उड़ान को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह 18 मार्च को गोवा से बेंगलुरु और हैदराबाद को जोड़ने वाली उड़ानों के साथ वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करेगा।

विज्ञापन
Fly 91's inaugural flight between Goa-Lakshadweep takes off
फ्लाई 91 की शुरुआत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नागरिक उड्डयन क्षेत्र के नए एयरलाइन फ्लाई 91 ने मंगलवार को गोवा के मोपा और लक्षद्वीप के अगत्ती के बीच पहली उड़ान का संचालन किया। इस उड़ान को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह 18 मार्च को गोवा से बेंगलुरु और हैदराबाद को जोड़ने वाली उड़ानों के साथ वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करेगा।

विज्ञापन


फ्लाई 91 के विमान को हरी झंडी दिखाने के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा, "दो दशकों तक हमने सिर्फ सुना कि एयरलाइंस बंद हो गई हैं, इनमें छोटी और बड़ी सभी तरह की विमान कंपनियां शामिल थी। आज उड़ान स्कीम के तहत देश में छह नई विमानन कंपनियां हैं। उड़ान स्कीम के तहत फ्लाई 91 को 18 रूट्स दि गए हैं। मैं उनकी पूरी टीम को भी शुभकामनाएं देना चाहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नागरिक उड्डयन अब नई गति पकड़ रहा है। फ्लाई 91, जो वर्तमान में दो एटीआर 72-600 विमानों का संचालन करता है, को विश्वास है कि यह अगले छह महीनों के भीतर अपने बेड़े और छह विमानों को जोड़ेगा।"
विज्ञापन


विस्तार योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर, फ्लाई91 चेयरमैन हर्ष रंगनाथन (राघवन) ने कहा, "यह सिर्फ शुरुआत है, और हम आने वाले दिनों में टियर 2-3 शहरों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।" फ्लाई91 के अध्यक्ष ने विमानन क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सरकार के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed