{"_id":"5c9b6eb8bdec223c99275865","slug":"flipkart-launches-a-fund-of-sixty-million-dollars-for-start-up-of-start-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट ने स्टार्टअप के लिए शुरू किया छह करोड़ डालर का कोष","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
फ्लिपकार्ट ने स्टार्टअप के लिए शुरू किया छह करोड़ डालर का कोष
Wed, 27 Mar 2019 07:20 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट (फाइल फोटो)
ई-वाणिज्य (ई-कॉमर्स) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि उसने शुरुआती चरण में चल रहे स्टार्टअप को समर्थन देने के लिये पांच से छह करोड़ डालर का एक कोष जारी किया है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट द्वारा जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इस कोष से ई-वाणिज्य, वित्तीय प्रौद्योगिकी, भुगतान और अनुपूरक क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्ट अप को कोष से प्रोत्साहन दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस कोष का उद्देश्य शुरुआती दौर में चल रहे स्टार्टअप के लिए विश्वस्तरीय संस्थापकों और विचारों के साथ एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट समूह के प्रमुख वित्त अधिकारी इमिली मक्नील ने कहा कि इस पहल के साथ हम नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पर काम करने वाले शुरुआती चरण में चल रहे नवोन्मेषी स्टार्टअप को समर्थन देकर काफी प्रसन्न हैं। इस पहल का उद्देश्य ऐसे नवोन्मेषी कार्यों को बढ़ावा देना है जो कि देश के लिए अच्छे हैं।
विज्ञापन