{"_id":"5e7271d98ebc3e76840fb75a","slug":"five-lakh-restaurant-will-be-closed-till-31st-march-to-stop-spreading-of-corona-virus-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का खौफ: '31 मार्च तक देशभर के 5 लाख रेस्तरां रहेंगे बंद'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना वायरस का खौफ: '31 मार्च तक देशभर के 5 लाख रेस्तरां रहेंगे बंद'
Thu, 19 Mar 2020 12:40 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेस्तरां
- फोटो : Social Media
कोरोनावायरस या COVID-19 से अब तक दुनियाभर में 8,272 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। भारत की बात करें तो अब तक COVID-19 के 14 नए मामले सामने आए हैं, जहां कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 151 पहुंच चुकी है। ऐसे में कोरोनावायरस का खौफ लोगों के दिलों में घर कर गया है। हालांकि, इस दौरान सरकार के साथ निजी कंपनियां और आम लोग भी इसके प्रभाव को रोकने के लिए ऐतिहात बरत रहे हैं। इन सब के बीच नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एनआरएआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए 31 मार्च तक देशभर के पांच लाख रेस्तरां को बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
दरअसल नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एनआरएआई) देश के पांच लाख रेंस्तरांओं का प्रतिनिधित्व करने वाली संगठन है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए NRAI ने 18 मार्च से 31 मार्च तक देश के पांच लाख रेस्तरां को बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (NRAI) का इस मामले पर कहना है कि ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ सामाजिक हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (NRAI) का कहना है कि उसके ज्यादातर कर्मचारी पब्लिक यातायात से सफर करते हैं। इस दौरान इन कर्मचारियों को कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए संगठन ने अपने सभी कर्मचारियों को 31 मार्च तक छुट्टी पर जाने को कहा है।
दरअसल कोरोनावायरस और न फैले इसके लिए कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों (Work From Home) को घर से काम करने को कहना है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में स्कूल, कॉलेजों के साथ मॉल, स्पा और जिम को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, नोएडा और राजस्थान में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, बीएसई परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा माता वैष्णो देवी की यात्रा भी बंद कर दी गई है।