फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fitch raises India's mid-term growth forecast to 6.2%; China's woes hit brakes for emerging markets

Fitch Ratings: फिच ने मध्यम अवधि के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.2% किया, चीन पर कही ये बात

Mon, 06 Nov 2023 02:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 Nov 2023 02:14 PM IST
सार

Fitch Ratings: फिच ने भारत के विकास दर का अनुमान अनुमान 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत और मेक्सिको का 1.4% प्रतिशत से बढ़कर 2.0% प्रतिशत हो गया है। फिच ने कहा कि उच्च वृद्धि दर के अनुमान का एक सामान्य कारण भारत में 2020 में तेज गिरावट के बाद श्रम बल भागीदारी दर में तेजी से सुधार है।

विज्ञापन
Fitch raises India's mid-term growth forecast to 6.2%; China's woes hit brakes for emerging markets
Fitch Ratings

विस्तार

फिच रेटिंग्स ने मध्यम अवधि के लिए भारत के विकास दर अनुमान को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी कर दिया है। इससे पहले 5.5 फीसदी का अनुमान जताया था। वहीं, मध्यम अवधि के लिए  चीन की जीडीपी की वृद्धि दर को 5.3 फीसदी से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया है। एजेंसी ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा, चीन की जीडीपी में गिरावट का असर 10 उभरते देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। इन देशों की विकास दर 4.3 फीसदी से घटकर 4 फीसदी रह सकती है। फिच ने कहा, हमने भारत और मेक्सिको को बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया है। मेक्सिको की वृद्धि दर को 1.4 फीसदी से बढ़ाकर दो फीसदी किया गया है। 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 6.3 फीसदी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उभरते बाजारों पर इसलिए पड़ेगा असर
एजेंसी ने कहा, हालिया अनुमान ब्राजील और पोलैंड को छोड़कर सभी शीर्ष-10 उभरते बाजारों के लिए उसके कोरोना के पहले के संभाविक विकास के अनुमानों से नीचे हैं। 10 उभरते बाजारों में चीन का भार 57 फीसदी है। अगर इन देशों में से चीन को बाहर कर दिया जाए, तो बाकी के 9 उभरते बाजारों के लिए जीडीपी भार औसत 3.2 फीसदी हो सकता है। पहले तीन फीसदी रहने का अनुमान था।
विज्ञापन


भारत में...रोजगार दर के मोर्चे पर सुधार
फिच ने कहा, जहां तक भारत का सवाल है तो उच्च विकास अनुमान रोजगार दर में सुधार और कामकाजी उम्र की आबादी के पूर्वानुमान में मामूली वृद्धि के कारण है। इसमें कहा गया है कि भारत का श्रम उत्पादकता पूर्वानुमान भी अधिक है। वहीं, जुलाई, 2021 की तुलना में चीन की विकास दर में गिरावट का अनुमान है, क्योंकि कमजोर रोजगार दर और निवेश वृद्धि पूर्वानुमानों में महत्वपूर्ण कटौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed