फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fiscal deficit at 17.9 pc of full-year target in Q1: CGA data

Fiscal Deficit: पहली तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9% रहा, सीजीए के आंकड़ों में पुष्टि

Thu, 31 Jul 2025 06:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 31 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

Fiscal Deficit: केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत था। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई। पिछले वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में यह 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 8.4 प्रतिशत था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Fiscal deficit at 17.9 pc of full-year target in Q1: CGA data
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत था। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई। पिछले वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में यह 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 8.4 प्रतिशत था।
विज्ञापन


राजकोषीय घाटा, या सरकार के व्यय और राजस्व के बीच का अंतर होता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून अवधि में यह 2,80,732 करोड़ रुपये था।

केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये होगा।

सीजीए के अनुसार, जून 2025 तक केंद्र का शुद्ध कर राजस्व 5.4 लाख करोड़ रुपये या कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 2025-26 का 19 प्रतिशत था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में शुद्ध कर राजस्व उस वर्ष के बजट अनुमान का 21.3 प्रतिशत था।
विज्ञापन


मासिक लेखा आंकड़ों से पता चलता है कि पहली तिमाही के दौरान कुल व्यय 12.22 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 24.1 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह बजट अनुमान का 20.1 प्रतिशत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed