फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Financial influencers may come under the purview of SEBI

SEBI: सेबी के दायरे में आ सकते हैं वित्तीय इन्फ्लूएंसर, अब इन नियमों का करना होगा पालन

Mon, 04 Sep 2023 05:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Sep 2023 05:55 AM IST
सार

निवेशकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए सेबी वित्तीय इन्फ्लूएंसर पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ये बाजार नियामक के दायरे में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Financial influencers may come under the purview of SEBI
SEBI - फोटो : Social Media

विस्तार

निवेशकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए सेबी वित्तीय इन्फ्लूएंसर पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ये बाजार नियामक के दायरे में आ सकते हैं। वित्तीय इन्फ्लूएंसर डिजिटल मीडिया और चैनल आदि के जरिये लोगों को निवेश सलाह देते हैं। ये सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए 7.5 लाख रुपये तक लेते हैं और अपनी राय से लोगों के वित्तीय फैसलों को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अब इन्हें भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के दायरे में आना होगा, क्योंकि नियामक इनकी तेजी से बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। आनंद राठी वेल्थ के डिप्टी सीईओ फिरोज अजीज ने बताया कि सेबी के प्रस्तावित कदम से निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रस्ताव की प्रमुख बातें...कराना होगा पंजीकरण
-प्रस्ताव के तहत वित्तीय इन्फ्लूएंसर को सेबी के पास पंजीकरण कराना होगा। विशिष्ट निर्देशों का पालन करना होगा।
-गैर-पंजीकृत वित्तीय इन्फ्लूएंसरों को म्यूचुअल फंड और शेयर ब्रोकरों के साथ साझेदारी करने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
-सेबी या स्टॉक एक्सचेंज या एम्फी से पंजीकृत वित्तीय इन्फ्लूएंसरों को अपना पंजीकरण नंबर और संपर्क विवरण दिखाना होगा।
-साथ ही, इन्हें निवेशक शिकायत निवारण हेल्पलाइन बनानी होगी। इसके अलावा, पोस्ट पर डिस्क्लेमर लगाना होगा।

भरोसा व भ्रम में धुंधली हो सकती है लकीर
राइट रिसर्च, पीएमएस के संस्थापक एवं फंड मैनेजर सोन श्रीवास्तव ने कहा, ऐसे दौर में जहां वित्तीय सलाह सोशल मीडिया के जरिये तेजी से प्रसारित हो रही है, विश्वसनीय सलाह और भ्रामक जानकारी के बीच की रेखा धुंधली हो सकती है। इस बात की आशंका बढ़ रही है कि अनियंत्रित इन्फ्लूएंसर जोखिम बढ़ा सकते हैं। इसलिए, वित्तीय इन्फ्लूएंसर पर सख्ती जरूरी है। निवेशकों को इस तरह के जोखिमों से बचाने के लिए सेबी पिछले महीने एक प्रस्ताव लेकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed