{"_id":"61f90fb06506bd5ca2272096","slug":"finance-minister-pc-the-attention-of-the-common-people-kept-in-the-budget-this-big-thing-said-about-the-tax-slab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Finance Minister PC: वित्त मंत्री बोलीं- बजट में आम लोगों का रखा ध्यान, टैक्स स्लैब को लेकर कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Finance Minister PC: वित्त मंत्री बोलीं- बजट में आम लोगों का रखा ध्यान, टैक्स स्लैब को लेकर कही यह बड़ी बात
Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट सदन में पेश करने के बाद एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट में आम लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है। इससे सभी वर्गों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट लोकसभा में पेश करने के बाद कहा कि बजट में आम लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है। इससे सभी वर्गों को फायदा मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि एलआईसी का विनिवेश होगा, सीतारमण आईपीओ को लेकर कहा कि इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द इसे लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब ईसीजीएलएस के बिना भी बैंक मदद मुहैया करा सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस
उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स को लेकर कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसी साल अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा और हमारे यहां वही करेंसी मान्य होगी। उन्होंने कहा कि निजी क्रिप्टो बाजार में जो भी ट्रांजेक्शन किया जाएगा, उस पर 1 फीसदी टीडीएस लगेगा, जबकि क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स वसूला जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सीतारमण ने ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का जिक्र करते हुए यह निश्चित तौर पर बुरे दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आदेश का किया पालन
टैक्स स्लैब में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किए जाने के सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्होंने आम जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं डाला है। हमने टैक्स को बिल्कुल भी नहीं बढ़ाया। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदेश दिया था कि महामारी के इस संकट काल में जनता के ऊपर टैक्स का बोझ नहीं डालना है और उन्हीं के आदेशों का इस बार भी पालन किया गया, जिसके तहत टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर किया पलटवार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से कहा कि कृपया बजट को समझें। आम बजट पर राहुल गांधी के 'जीरो बजट' वाली टिप्पणी पर, वित्त मंत्री ने उनसे बजट को समझने के लिए कहा है। सीतारमण ने कहा कि आलोचना के रूप में गैर-जिम्मेदार टिप्पणियां की जा रही हैं, खासकर एक पार्टी के नेता द्वारा, जिन्होंने शायद अपना होमवर्क ठीक से नहीं किया है।