फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman will start discussions with stakeholders on the Union Budget for 2022-23 from Wednesday

वित्त वर्ष : आज से बजट पूर्व चर्चा शुरू करेंगी वित्तमंत्री, बोलीं- सरकार ने 2021 में पेट्रोल-डीजल पर वैट से कमाए 3.71 लाख करोड़ रुपये

Wed, 15 Dec 2021 02:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 02:08 AM IST
सार

आरबीआई ने ताजा द्वैमासिक मौद्रिक समीक्षा में 2021-22 में जीडीपी की वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman will start discussions with stakeholders on the Union Budget for 2022-23 from Wednesday
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से हितधारकों के साथ 2022-23 के आम बजट को लेकर विचार-विमर्श शुरू करेंगी। पहली बैठक कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण उद्योग के विशेषज्ञों के साथ होगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने मंगलवार को संसद को बताया था कि केंद्र सरकार ने अकेले वित्त वर्ष 2020-21 में पेट्रोल और डीजल पर करों से 3.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि वित्तमंत्री आगामी बजट को लेकर 15 दिसंबर, 2021 से नई दिल्ली में विभिन्न हितधारकों के समूहों के साथ डिजिटल तरीके से बजट-पूर्व चर्चा शुरू करेंगी। आम बजट एक फरवरी, 2022 को पेश होने की उम्मीद है। इसमें सरकार का जोर मांग बढ़ाने, नौकरियों के सृजन और अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को 8 फीसदी पर ले जाने पर रहेगा। 
विज्ञापन


ट्वीट में कहा गया है कि सीतारमण महामारी से प्रभावित उपभोग को फिर बढ़ाने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के उपायों पर उद्योग संघों, किसान संगठनों और अर्थशास्त्रियों समेत विभिन्न हितधारकों से विचार-विमर्श करेंगी। 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में पेट्रोल और डीजल से कमाए 3.71 लाख करोड़
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद को बताया कि केंद्र सरकार ने अकेले वित्त वर्ष 2020-21 में पेट्रोल और डीजल पर करों से 3.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। अगर पिछले तीन वित्त वर्षों में करों से अर्जित राशि की गणना की जाए तो यह कुल 8.02 करोड़ लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।

वित्त मंत्री ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा कि 5 अक्टूबर 2018 को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (वैट) 19.48 प्रति लीटर से बढ़ाकर 4 नवंबर, 2021 को 27.90 कर दिया गया था। इसी अवधि के दौरान, डीजल पर वैट 15.33 प्रति लीटर से 21.80 लीटर बढ़ा दिया था। 


कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और गुजरात जैसे बहुमत वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित कई राज्यों ने तीन नवंबर को ही पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। पिछले महीने के अंत में, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित गैर-भाजपा राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट घटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed