फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman Viral Video from event in Mumbai seen handing bottle to NSDL MD earn praise news in hindi

वीडियो: जब भाषण के दौरान पानी मांगने लगीं अफसर, निर्मला सीतारमण कुर्सी से उठीं और...

Mon, 09 May 2022 01:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 09 May 2022 01:09 PM IST
सार

वित्त मंत्री सीतारमण शनिवार को एनएसडीएल के निवेशकों के जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के छात्रों के लिए मार्केट का एकलव्य नाम के कार्यक्रम की शुरुआत भी की।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman Viral Video from event in Mumbai seen handing bottle to NSDL MD earn praise news in hindi
एनएसडीएल की प्रमुख को पानी देतीं वित्त मंत्री। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, उनके मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई संस्थाओं और विभागों के अधिकारी भी जुटे थे। यहां जब नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदुरु का संबोधन चल रहा था, तब सीतारमण के एक खास कदम ने लोगों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्या घटना हुई?
दरअसल, भाषण के बीच में ही पद्मजा को रुकने के बाद पीछे मुड़कर पानी मांगते देखा जा सकता है। इसी दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खुद स्टेज पार कर पद्मजा को पानी की बोतल थमाते देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से भी शेयर किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वित्त मंत्री की इस सादगी के बाद एनएसडीएल की प्रबंध निदेशक उनका शुक्रिया अदा करती हैं और ठीक उसी वक्त ऑडियंस भी सीतारमण के इस कदम का स्वागत तालियां बजाकर करती है। 

वित्त मंत्री सीतारमण शनिवार को एनएसडीएल के निवेशकों के जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची थी। यहां उन्होंने हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के छात्रों के लिए मार्केट का एकलव्य नाम के कार्यक्रम की शुरुआत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed