{"_id":"5ebb81208d87f33c8b26f2cf","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-to-address-the-media-at-4-pm-today-economic-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirmala Sitharaman: आर्थिक पैकेज में किस सेक्टर को कितना मिलेगा लाभ, आज शाम 4 बजे बताएंगी वित्त मंत्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Nirmala Sitharaman: आर्थिक पैकेज में किस सेक्टर को कितना मिलेगा लाभ, आज शाम 4 बजे बताएंगी वित्त मंत्री
Wed, 13 May 2020 01:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 13 May 2020 01:26 PM IST
सार
- पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है
- हर तबके के लिए इस आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा
- ये आर्थिक पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना संकटकाल में मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का आगाज किया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम चार बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें वह बताएंगी कि 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा और किसे कितनी राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा पैकेज
देश को संंबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज की घोषणा से बाजार में बहार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल
देश की विकास यात्रा को मिलेगी गति
उन्होंने कहा, इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा। 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे कुटीर, गृह उद्योग, छोटो उद्योगों के लिए हैं जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक व किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है। ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है।
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman to address the media at 4 pm today. #EconomicPackage (file pic) pic.twitter.com/I1N5JjhkSe
— ANI (@ANI) May 13, 2020